Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है. अगर मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होंगी तो शरीर स्वस्थ रहेगा. इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. अगर शरीर के किसी भी हिस्से में कोई समस्या हो जाए तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शरीर को फिट, स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना जरूरी है.

हड्डियां कमजोर होने के बाद व्यक्ति को चलने, बैठने, उठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. इसके लिए आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जो हड्डियों को मजबूत बनाते हों. आइए जानें हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें.

1. नमक के अधिक सेवन से बचें-

विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्यादा नमक का सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. बहुत से लोग अधिक नमक का सेवन करते हैं, लेकिन यह आदत हड्डियों को कमजोर कर सकती है. ज्यादा नमक के सेवन से कैल्शियम पेशाब के रास्ते निकल जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

2. शीतल पेय का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए-

शीतल पेय के अधिक सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. गर्मियों में कई लोग सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन अधिक करते हैं. लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.

3. शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण-

आजकल की भागदौड़ और बदलती जीवनशैली ने लोगों को आलसी बना दिया है. ऐसी स्थिति में लोग फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं. जिसके कारण लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसलिए आपको हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग और अन्य शारीरिक गतिविधियां करने की जरूरत है.

4. शराब का अधिक सेवन हानिकारक-

शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है. यह हड्डियों को भी कमजोर करता है. अत्यधिक शराब का सेवन आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है. अत्यधिक शराब के सेवन से हड्डियाँ कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता खो देती हैं.

5. नींद कम लेना-

पर्याप्त नींद न लेने पर भी शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. अगर आप देर रात तक जागने और सुबह जल्दी उठने के शौकीन हैं तो आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं. इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, इसलिए भरपूर नींद लेनी चाहिए.