भोपाल: राज्य के पर्यावरण विभाग ने अधिसूचना जारी कर भोपाल के बड़ा एवं छोटा तालाब की बाउण्ड्री यानि फुल टैंक लेवल तय कर दिया एवं बाउण्ड्री से 50 मीटर दूर तक का क्षेत्र किसी भी प्रकार के निर्माण से प्रतिबंधित कर दिया।

अधिसूचना में दोनों तालाबों को भोज वेट लैंड के अंतर्गत रामसर साईट होने का उल्लेख किया गया है। बड़ा तालाब का एरिया 3 हजार 946.33 हैक्टेयर तथा छोटा तालाब का एरिया 73.90 हैक्टेयर निर्धारित किया गया है। दोनों तालाबों में गैर मोटर चलित नावों को चलाने की अनुमति दी गई है।