ट्रस्ट की जामा मस्जिद ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप यूजर्स को नमाज के वक्त की जानकारी देगा, साथ ही ऐप  के माध्यम से यूजर्स घर बैठे ही नमाज सुन भी सकेंगे। जामा मस्जिद ट्रस्ट ने लाउडस्पीकर विवाद के बाद  ये कदम उठाया है। इस ऐप का नाम  Al Islah है। 

महाराष्ट्र में कुछ महीने पहले मनसे की और से मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का विरोध किया था, जिसका असर देश के कुछ और हिस्सों में भी देखा गया था। मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर विवाद को खत्म करने के लिए मुंबई की जामा मस्जिद ने की ये पहल लोगों को काफी रास आ रही है।  

जामा मस्जिद ट्रस्ट ने महाराष्ट्र कॉलेज के बच्चों के साथ मिलकर इस App को बनवाया है। पिछले कई महीनों की मेहनत से बनाए गए App की खासियत है कि इससे मस्जिदों में होने वाले अजान को लाइव सुना जा सकता है। 

इसके अलावा अगर कोई संदेश या सरकारी आदेश हो तो वो भी App के जरिए ब्रॉडकास्ट किया जा सकेगा। फिलहाल यह एप्प मुंबई तक ही सीमित है। बस App को डाउनलोड करना होगा। इस App के जरिए यूजर को अजान के वक्त नोटिफिकेशन जाएगा। फिर नोटिफिकेशन पर क्लिक कर अजान को सुना जा सकता है। 

मस्जिद के ट्रस्टी का कहना है, कि इस App सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप जिस मस्जिद की अज़ान सुनना पसंद करते हैं, उसे आप App के जरिए सीधे कनेक्ट कर सकते हैं ।  चेयरमैन  ने बताया कि आने वाले समय में इस ऐप में और भी फीचर ऐड किए जाएंगे।