प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, चार राज्यों में चुनावी जीत के बाद पीएम मोदी सभी उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं और देश की जनता का शुक्रिया अदा करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुचने वाले है। 

अमित शाह ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया :

चार राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। शाह ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि, भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं, पार्टी के सभी सदस्य व इकाई को इस भव्य जीत की बधाई देता हूँ। भाजपा देश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 

जीत के बाद सीएम योगी ने क्या कहा ?

चार राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद सीएम योगी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व जीत से बीजेपी 4 राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में पीएम मोदी के विकास और सुसान को फिर से जनता जनार्दन ने वोट दिया है।  इस शानदार जीत के लिए सभी देशवासियों को बधाई।