अगर आपके चेहरे पर काले दाग पड़ गए हैं, तो उसे दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे ही कारगर साबित होते हैं। गलत खानपान से न केवल हमारे स्वस्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि हमारे चेहरे की सुंदरता भी कम होने लगती है। इतना ही नहीं हम कम उम्र में बूढ़े लगने लगते हैं और दाग-धब्बे, झाइयां जैसी समस्याएं हमारे लुक को खराब करने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी इररेगुलर लाइफस्टाइल को सही करें और अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखें। चेहरे को साफ करने के लिए आज हम आपको दालचीनी फेस पैक बनाना सिखाएंगे।
दालचीन से बना फेस पैक-
मुंहासे के ट्रीटमेंट के लिए फायदेमंद: दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण चेहरे से मुंहासे और पिंपल्स को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। दालचीनी का फेस पैक बनाने के लिए आधा इंच दालचीनी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 2 से 3 बूंदे दालचीनी के तेल को लेकर इन सबको एक साथ मिला दें। अब इसे अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से फेस को वॉश कर लें। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स हैं तो इसे आप अपने चेहरे पर रोज भी लगा सकते हैं। ड्राई स्किन के लिए: जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उनके चेहरे का निखार जाने लगता है। दालचीनी का इस्तेमाल ड्राई स्किन के लिए अच्छा होता है। दालचीनी का पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर,1 चम्मच शहद और 1 चम्मच समुद्री नमक लें, अब इन सबको एक साथ मिला लें। इस तरह से एक सार पेस्ट तैयार करें, अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब की तरह मसाज करें और 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
स्किन टोन करें एक जैसा : अगर आपकी त्वचा का रंग एक जैसा नहीं है तो आप दालचीनी की मदद से इसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही को एक साथ मिला लें। इस तरह से आपका फेस पैक तैयार हो जाएगा, इसे अपने चेहरे पर सूखने तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें