ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। जॉनसन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जॉनसन अपने दौरे के पहले दिन अहमदाबाद पहुंचे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए एक मेगा रोड शो का आयोजन किया गया। उनके काफिले का ढोल, बांसुरी, नृत्य और तालियों से स्वागत किया गया। जॉनसन ने भी हाथ लहराकर भीड़ का अभिवादन किया।

उसके बाद जॉनसन अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे और उन्होंने वहां चरखा भी चलाया। जॉनसन ने आज वडोदरा के हलोल में एक बुलडोजर निर्माण इकाई का भी दौरा किया।

यह एक जेसीबी इकाई है, जो बुलडोजर और अन्य निर्माण उपकरण बनाती है। जॉनसन ने पहले साबरमती आश्रम और फिर गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा किया।

जानकारी के अनुसार, वह मुंबई में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह 22 अप्रैल को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।