रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में भी हमारे जवान इस पर्व को हर्षोल्लास से मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों द्वारा भी होली मनाई गई। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर जश्न मनाया, खुशी से झूमे और गाने गाए।

इस बीच जवानों ने कहा कि, वे सीमा पर हर त्योहार ऐसे ही मनाते हैं, होली हो, दिवाली हो, जवानों ने कहा कि बेशक हम अपने घर से दूर हैं लेकिन हमारे लिए यह हमारा परिवार है। होली के मौके पर बीएसएफ जवानों ने ढोल बजाया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रंग बरसे का एक गाना गाते हुए एक-दूसरे पर रंग लगाया। सभी जवान खुशी से नाचते नजर आए।

साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों ने होली का जश्न मनाया। यहां भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों ने एक-दूसरे पर रंग लगाया। बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए जवान खुशी से नाचते नजर आए, ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

होली को लेकर बीएसएफ की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। जिसमें लिखा कि, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल और सभी सीमा प्रहरियों की ओर से सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं, सीमा सुरक्षा बल - हमेशा सतर्क..! बीएसएफ की ओर से ऐसे और भी कई ट्वीट किए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी होली के मौके पर सभी को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के हर रंग लेकर आए।