पीएम मोदी की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन काफ़ी बढती जा रही हैं। हाल ही में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में बीजेपी सांसदों ने स्वागत किया। बीजेपी सांसदों ने पीएम के लोकसभा पहुचते ही 'मोदी...मोदी' के नारे लगाए।

ANI  न्यूज़  एजेंसी के अनुसार, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद, "मोदी, मोदी" के नारों के बीच, लोकसभा में भाजपा सांसदों द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया।