मध्य प्रदेश विधानसभा कार्यवाही 14 मार्च, सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश किए गए कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देंगे। कांग्रेस ने तीन बार सदन से वॉकआउट किया।
 
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज करीब ढाई बजे सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित करने की जानकारी दी। इधर इससे पहले कांग्रेस ने विभिन्न प्रश्नों को लेकर तीन बार सदन से वॉकआउट किया। पहला वॉकआउट सवाल का जवाब मिलने के बाद किया।

दूसरा वॉकआउट सवाल आगे बढ़ जाने के बाद किया गया। फिर विधानसभा के साउंड सिस्टम को लेकर वॉकआउट कर दिया था। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री उत्तर क्या देंगे, जब वो सवाल ही नहीं समझ पा रहे। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

पूरी कार्यवाही नीचे पढ़ें: