Budhni: सलकनपुर देवी धाम,में भैरव घाटी पर फिर हादसा, एक की मौत 10 घायल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सलकनपुर में बड़ा हादसा एक की मौत 10 घायल, बताया जा रहा गाड़ी के ब्रेक फेल होने से हुई घटना..!!

सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में भैरव घाटी पर फिर हादसा हुआ है। सलकनपुर देवी धाम में बुधवार को घाट उतरते समय ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी स्थानीय टैक्सी MP05T1072 दीवार से टकराकर पलट गई। 

कार में खरगोन जिले के श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है, कि सभी घायल सनावद के रहने वाले हैं। गाड़ी में लगभग  15 लोग थे सवार। पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर मोर्चा संभाला।

घायलों को रेहटी स्वास्थ केंद्र लाया गया। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को नर्मदापुरम रेफर किया जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

रेहटी के अस्पताल में घायलों का उपचार करते डॉक्टर व अन्य।

बताया जा रहा है, कि हादसे में राकेश चाचरिया पिता चंपालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचानमहेन्द्र पिता काशीराम (35), ममता पटेल पत्नी परसराम पटेल (47), अमरावती पत्नी तुलाराम (50), देवराज पिता विनोद (11), शारदा पत्नी प्रेमलाल (71), युगल पिता महेन्द्र (1), किरन पत्नी शकेश (35), राकेश पाटिल पिता कोरजी पाटिल (50) और दो अन्य हैं। 

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे की मुख्य वजह कार का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। दरअसल, सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण हो रहा है। स्थानीय टैक्सी चालक अपने वाहनों से श्रद्धालुओं को ऊपर मंदिर तक ले जाते हैं। ऐसे में कई बार वे गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं।