प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गांधीनगर-मुंबई के बीच शुरु की गई वंदेभारत ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है. आज मुंबई से अहमदाबाद आ रही वंदेभारत ट्रेन का हादसा मणिनगर के बीच हो गया.

ट्रेन के सामने चार भैंसे आ जाने से ये हादसा हुआ है. उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय वंदे भारत ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी. हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन यात्रियों के हताहत होने की सूचना नहीं है.