Damoh News: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दमोह के गंगा-जमुना स्कूल पर बुलडोजर चलाने के संकेत दे दिए हैं. हाल ही में उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि स्कूल का एक हिस्सा अवैध निर्माण कर बनाया गया है.

देंखे वीडियो-

उन्होंने आगे कहा कि उस अवैध निर्माण पर अब जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई संभव है. बता दें कि इस स्कूल में हिंदू छात्रों के हिजाब पहनने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. जिसके बाद स्कूल से मस्जिद के गुप्त रास्ते का भी खुलासा हुआ था. अब अवैध निर्माण का ये नया खुलासा सामने आया है.