मध्यप्रदेश में डेंजर जोन में आने वाले भवनों को गिराने का सिलसिला शुरू हो गया है। दतिया में पीतांबरा पीठ देवी मंदिर के बाहर बने डेंजर जोन से बारहदरी पर कार्रवाई हुई। आधी रात को बुलडोजर चलाकर इसे गिरा दिया गया है।
आपको बता दें कि कुछ साल पहले पीतांबरा मंदिर के सामने जयपुर के कारीगरों ने बारादरी के रूप में दो स्वागत द्वार बनवाए थे। दो साल पहले एक हादसे में एक ट्रैक्टर ने इस पर टक्कर मार दी थी।
आगे कोई घटना यहां पर न हो इसके लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। आपको बता दें कि 24 अप्रैल से मां पीतांबरा देवी का प्राकट्य उत्सव होने जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।