इंडियन क्रिकेट टीम की टेंशन बढ़ गई है। कारण कि जसप्रीत बुमराह चोट लगने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं केवल टी-20 वर्ल्ड कप से ही नहीं बुमराह कई और आगामी सीरीज़ से भी बाहर हो सकते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप का टूर दो हफ्ते का है। लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट लगने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अभी तक इसको लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है।
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन इस साल वे लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। इसी के चलते जसप्रीत बुमराह पहले एशिया कप से बाहर हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली सीरीज में वापसी की थी। अब साउथ अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली सीरीज से अपनी चोट के कारण बुमराह को फिर से टीम से बाहर होना पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है, कि अब बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाएंगे।
जसप्रीत बुमराह की चोट काफी गंभीर है। उनकी पीठ में फ्रैक्चर भी हो सकता है, जिसकी वजह से बुमराह को लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। उनको ठीक होने में 4 से 6 सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में न सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप बल्कि कई अन्य बड़े टूर और सीरीज में खेलने से भी बुमराह चूक सकते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी भारत का शेड्यूल काफी बिज़ी रहेगा। बांग्लादेश के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के तुरंत बाद टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी, इसके बाद भारत न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। उसके बाद श्रीलंका, न्यूजीलैंड को भारत का दौरा करना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज फरवरी-मार्च 2023 में होनी है। जसप्रीत बुमराह अगर 6 महीने क्रिकेट से दूर रहते हैं वे इन सभी सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे।
यानी टी-20 वर्ल्ड कप ही नहीं जसप्रीत बुमराह भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर हो सकते हैं। जो टीम इंडिया के लिए एक और बड़ा झटका साबित होगा। जसप्रीत बुमराह के बिना भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा। अगर जसप्रीत बुमराह अप्रैल के बाद वापसी करते हैं तो वह सीधे आईपीएल 2023 में खेलते दिखाई देंगे।