भारत और ऑस्टेलिया के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच कई मायनों में खास रहा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित षर्मा और स्पिनर अक्षर पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया तो ऑस्टेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने बल्ले और एडम जैम्पा ने अपनी स्पिन से दिल जीता।
वहीं इस मुकाबले में एक लम्हा ऐसा भी आया जो खेलभावना के लिए याद किया जाएगा। विरोधी टीम में होकर भी अच्छे खेल की प्रशंसा करने के चलते यह पल यादगार बन गया।
दरअसल चोट के बाद वापिसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने ऑस्टेलियाई कप्तान एरोन फिंच को अपनी तेज यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। गेंद इतनी शानदार थी कि फिंच कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनके डंडे बिखर गए। यहीं फिंच ने खेलभावना का परिचय देते हुए बुमराह की गेंद की तारीफ की। उन्होंने बुमराह की ओर देख अपने बल्ले को हाथ से ठोकते हुए इस यॉर्कर की तारीफ की। इसका वीडियो भी वायरल है-
बता दें कि टीम इंडिया इस मुकाबले को छह विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब 25 सितंबर को हैदराबाद में तीन मैचों की टी- 20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता। मैदान गीला होने की वजह से टॉस में दो घंटे 45 मिनट की देरी हुई। यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।