भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बुमराह को टीम से बाहर रहना पड़ा है। एन टॉस के वक्त इस बात की जानकारी मिली कि जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए।
चोट की वजह से वो मुकाबले में वह नहीं खेल पाए हैं। लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि बुमराह की चोट कैसी है। जसप्रीत बुमराह को अगर गंभीर चोट आई होगी तो टी 20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है।
बुमराह विश्व के सबसे सफलतम तेज गेंदबाजों में से एक है। टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्वकप के लिए वे टीम की बेक बोन की तरह ही हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है। बीसीसीआई की ओर से ये कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान बैक पेन की शिकायत की थी। फिलहाल, वह मेडिकल टीम के निगरानी में हैं।
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही जसप्रीत बुमराह ने टीम में वापसी की थी। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें दो मैच खेलने का मौका भी मिला था। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। चोट से उबरने के बाद ही वे टीम इंडिया में शामिल हुए थे।
जसप्रीत बुमराह की जगह आज के मुकाबले में दीपक चाहर को खेलने का मौका मिला है। दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने आज के मुकाबले में दक्षिण अफीका को बेजोड़ शुरुआती झटके दिए हैं। हालांकि, देखना यह होगा कि जसप्रीत बुमराह को लेकर नया मेडिकल अपडेट कब आता है। बीसीसीआई की ओर से उनके फिटनेस को लेकर आगे क्या जानकारी दी जाती है।
टी-20 विश्वकप से पहले भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला खेलना है। वहीं भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेलना है।