पीएम नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए आज कानपुर पहुंचे हैं। वे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जालौन जा रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के साथ ही बुंदेलखंड के विकास की राह अब आसान हो जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन  करने के साथ ही इस इलाके के लोगों को एक बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। 

पीएम नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से जालौन पहुंचे। जालौन के हेलीपैड से वाहन सेवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद कुमार नंदी भी मौजूद हैं।

ट्वीट कर सीएम योगी ने कहा कि महान ऋषि-मुनियों की तपोस्थली, सृजन की धरा, विभिन्न संस्कृतियों की संगम स्थली पर नए भारत के शिल्पकार पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन है।

यूपी के लोगों को चित्रकूट और बांदा से दिल्ली पहुंचने में अब तक 12 से 13 घंटों का समय लगता था, लेकिन एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यात्रा का समय कम हो जाएगा। एक्सप्रेसवे सात जिलों से कनेक्ट हो रहा है। चित्रकूट से बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होते हुए इटावा तक के लोगों को इसका फायदा मिलने वाला है। सभी सातों जिलों को एक्सप्रेसवे के द्वारा दिल्ली तक की कनेक्टिविटी मिलेगी वहीं, लखनऊ पहुंचने के समय में भी कटौती हो जाएगी ।


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कराया है। फरवरी 2020 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद़्घाटन किया था। लगभग 28  माह के बाद ये बनकर तैयार है। इसके निर्माण में 14,850 करोड़ की लागत से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया गया है। बुंदेलखंड को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मार्च 2017 में सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल 2017 में एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की। अगस्त 2017 में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने प्लान को लाया गया। शिलान्यास के 36 माह में निर्माण कार्य को पूरा कराया जाना था। कार्य शुरू होने के 28 माह में ही काम पूरा हो गया।