धार: मध्यप्रदेश के धार में नर्मदा नदी में सवारियों से भरी बस गिर गई. इस घटना में अभी तक 13 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 16 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसा खलघाट के संजय सेतु पर हुआ । बस इंदौर से पुणे जा रही थी पर नर्मदा नदी के पुल पर ब्रेक फेल हो गए. इससे बस नदी में जा गिरी। जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में करीब 50-55 लोग सवार थे। बस में अधिकांश इंदौर और पुणे के लोग सवार थे
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बस महाराष्ट्र रोडवेज की है। उन्होंने बताया कि नदी का बहाव बहुत तेज है। बताया जा रहा है कि संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने घटना के बाद दोनों जिलों धार और खरगोन के कलेक्टर्स को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच भी गए हैं। दुर्घटना खल घाट में बने जिस नर्मदा पुल की बताई जा रही है उसका एक हिस्सा धार और दूसरा हिस्सा खरगोन जिले में आता है। बस को क्रेन से निकाल लिया गया है। पुलिस रेस्क्यू में लगी है।