Khargone Bus Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बस का एक्सीडेंट हो गया है. जिसमें कई यात्रियों के मारे जाने की सूचना मिली है. दरअसल, खरगोन में एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में जा गिरी. जिससे उसमें सवार कई यात्रियों की मौत हो गई.
https://twitter.com/JournoSiddhant/status/1655795623768227840?s=20
यह हादसा खरगोन ठीकरी मार्ग पर हुआ है. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू हो चूका हैं. जानकारी के अनुसार, खरगौन के पास बोराड नदी में बस हादसे का शिकार हुई है. बोराड नदी पर पुल बना हुआ है लेकिन बस एकाएक बेकाबू होकर नीचे जा गिरी. बस के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई. इस हादसे में 24 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 से अधिक घायल हो गए.

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, बचाव के लिए ग्रामीण सहित रेस्क्यू टीम और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. बचाव दल लगातार यात्रियों को निकालकर अस्पताल भेज रहा है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार यात्री घायल भी हुए हैं. यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ. यहाँ बोराड नदी के पुल से बस नीचे जा गिरी. बोराड के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है, जिससे बड़ी संख्या में यात्री घायल भी हुए है. बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है. लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी. बस में लिमिट से ज्यादा यानी करीब 60 यात्री सवार थे.
हादसे पर सीएम शिवराज ने जताया दुःख
इस बस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया हैं. उन्होंने ट्विटर के जरिये खरगोन जिले के डोंगरगांव और दंसगा के बीच हुई बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए एवं सामान्य रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी. शासन द्वारा घायलों के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.