धार. मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां सवारियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई है. जिले के खलघाट में यह हादसा हुआ. नर्मदा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने की सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया गया है.
जानकारी के अनुसार ये बस इंदौर से मुम्बई जा रही थी. बस में 40 से 50 लोग सवार थे. जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य अभी जारी है.