मध्यप्रदेश में सड़क हादसे थमने का न ही नहीं ले रहे। शिवपुरी में सोमवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से छात्र-छात्राओं से भरी बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर और छात्र की मौत हो गई। हादसे का कारण बस के ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण ट्रक बेकाबू होकर बस से टकरा गया।

घटना देहात थाना क्षेत्र के बांस खेड़ी गांव के पास फोर लेन हाईवे की है। बस में मौजूद छात्र-छात्राएं 'वनवासी लीला' कार्यक्रम करने निकले थे। तीन कार्यक्रम के बाद चौथे कार्यक्रम के लिए बस ग्वालियर से शाजापुर जा रही थी। कार्यक्रम संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। हादसे में हादसे में ड्राइवर करण यादव और छात्र अमन की मौत मौके पर ही हो गई।

हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। 36 सीटर बस में 40 बच्चे, 10 टीचर और स्टाफ सवार थे। बांसखेड़ी गांव के पास बस अचानक पलट गई। बच्चे सरकार द्वारा चलाए जा रहे वनवासी लीला कार्यक्रम के लिए टूर पर निकले थे।