भारतीय उद्योगपति और गौतम अडानी ने दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में जोरदार कमबैक किया है। नेटवर्थ में इजाफे के चलते उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाते हुए फिर से टाप-20 में एंट्री ली है। 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 2.17 अरब डॉलर या करीब 17,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसे दिग्गज निवेशक राजीव जैन को एक बार फिर अडानी की कंपनियों में निवेश का असर माना जा रहा है।

ब्लूमबर्ग अरबपति सूचकांक के मुताबिक, 2.17 अरब डॉलर के इजाफे के साथ अडानी की नेटवर्थ बढ़कर अब 61.4 अरब डॉलर हो गई है। इस आंकड़े के साथ वे 19वें पायदान पर पहुंच गए हैं। हालांकि तीन महीने पहले ही अडानी की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद दौलत गंवाने के मामले में वे इस साल अब तक सबसे आगे रहे हैं और उनकी नेटवर्थ में 59.1 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है।