एअर इंडिया-विस्तारा एयरलाइन के मर्जर को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने अनुमति दे दी गई है। विस्तारा के मर्जर के बाद एअर इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन बन गई है। इस मर्जर की प्रोसेस 2024 तक पूरी हो जाएगी। सिंगापुर एयरलाइंस की तरफ से एअर इंडिया में हिस्सेदारी खरीद को भी अनुमति दी है। हालांकि, यह कुछ शर्तों के साथ दी गई है। विस्तारा को टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइन की संयुक्त कंपनी के नाम से भी जाना जाता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर एअर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन के मर्जर को मंजूरी देने की जानकारी दी है। विस्तारा में टाटा संस की 51% और सिंगापुर एयरलाइंस की 49 % हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप ने पिछले साल नवंबर में एक डील के तहत एअर इंडिया के साथ विस्तारा के मर्जर की घोषणा की थी। डील के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एअर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। एअर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन्स का मर्जर 2024 तक हो जाएगा।