रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में अब अंबानी परिवार की नई पीढ़ी का हुनर दिखाई देखा। परिवार की अगली पीढ़ी आकाश, अनंत और ईंशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड में बोर्ड में शामिल किया गया है। इन्हें नॉन एक्जीक्यूटिव डारेक्टर नियुक्त किया गया है।
वहीं नीता अंबानी ने रिलायंस के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि ये रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी। कंपनी की ओर से जारी हुए लेटर में कहा गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में शेयरहोल्डरों के सामने अप्रूवल के लिए कंपनी के निदेशक के तौर पर ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया। शेयरहोल्डर्स की अनुमति के बाद इनको बोर्ड में शामिल कर दिया जाएगा।
कंपनी ने अपने बयान में नीता अंबानी के इस्तीफे का सम्मान करते हुए कहा कि भारत के लिए और भी ज्यादा प्रभाव डालने के लिए रिलायंस फाउंडेशन को मार्गदर्शन और सक्षम बनाने के लिए नीता अंबानी चेयरपर्सन के तौर पर काम करेंगी। कंपनी के मुताबिक, नीता अंबानी सभी रिलायंस बोर्ड की मीटिंग ज्वाइंन कर सकती है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलग-अलग बिजनेस को ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी संभाल रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने लिए तय जिम्मेदारियां का जिक्र करते हुए कहा कि वे रिलायंस की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करेंगे। खासकर आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।