अमेरिका की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी एपल का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एपल का शेयर 1.19 डॉलर यानी 0.63 प्रतिशत बढ़कर 189.25 डॉलर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एपल का मार्केट कैप भी करीब 3 ट्रिलियन डॉलर के पास पहुंच गया है। रिफाइनिटिव डेटा के अनुसार, यह एपल के शेयरों के लिए लगातार दूसरा रिकॉर्ड हाई लेवल है। एपल ने अभी तक 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ ट्रेडिंग सेशन क्लोज नहीं किया है।

शेयरों में इसलिए आई तेजी ?

3 जनवरी 2022 को इंट्रा डे ट्रेडिंग में एपल का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच गया था और ट्रेडिंग सेशन क्लोज होने पर उस लेवल के नीचे आ गया था। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एपल के शेयरों में लेटेस्ट बढ़त इस साल वॉल स्ट्रीट की कई टेक्नोलॉजी से जुड़ी दिग्गज कंपनियों के मजबूत रिबाउंड के बाद आई है। फेडरल रिजर्व जल्द ही अमेरिकी ब्याज दरों को कम कर सकता है और आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भविष्य अच्छा हो सकता है। यही वजह है कि एपल के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।