एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस को खत्म हुए वित्त वर्ष में 2,250 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जबकि एक साल पहले कंपनी को 2406 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। हालांकि, कंपनी की इनकम 1,552 करोड़ से बढ़कर 3,569 करोड़ हो गई रही। बायजूस ने इसके बारे में जानकारी दी है।
फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने में देरी सहित कई अन्य कारणों से कंपनी रेगुलेटरी जांच के घेरे में है। बायजू रवींद्रन ने कहा, उठापटक से भरे फाइनेंशियल ईयर 2022 ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। इस साल हमने 9 एक्विजिशन किए हैं, जो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी भारत में एजुकेशन टेक्नोलॉजी की पोटेंशियल को हाइलाइट करता है। कोरोना महामारी के बाद दुनिया में बहुत कुछ बदला है, यह हमें बहुत कुछ सिखा गया है।
आने वाले सालों में बायजू सस्टेनेबल और प्रॉफिटेबल ग्रोथ के साथ आगे बढ़ेगा। साल 2011 में रवींद्रन ने थिंक एंड लर्न नाम से अपनी एडटेक कंपनी की शुरुआत की थी। इसी साल अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय ने बेंगलुरु स्थित बायजूस के तीन ऑफिस में छापेमारी की थी। अधिकारियों ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया थे। जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी को 2011 और 2023 के बीच 28,000 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है। इसके अलावा कंपनी ने भी स्रष्ठदू के नाम पर पैसा अलग-अलग देशों में भेजा। हाल ही में केंद्र सरकार ने बायजूस की अकाउंट बुक्स की जांच के आदेश दिए थे।