इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो का मार्केट कैपिटलाइजेशन को एक लाख करोड़ रुपए के आकड़े को पार कर गया है। इसके साथ इंडिगो इस अचीवमेंट को हासिल करने वाली देश की पहली एयरलाइन कंपनी बन गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इंडिगो का शेयर 3.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 2619.85 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, इंट्राडे में स्टॉक 2634.25 रुपए के रिकॉर्ड हाई को भी टच किया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,01,007.56 करोड़ रुपए हो गया है। इंडिगो ने 500 एयरबस 320 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था। इंडिगो 500 एयरबस 320 फैमिली एयर क्राफ्ट खरीदने का ऐलान किया था। इंडिगो एक बार में इतना बड़ा ऑर्डर देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है।