भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते से जो तेजी का दौर शुरू हुआ, वो आज इतनी ऊंचाई पर है कि लोग आश्चर्यचकित व पुलकित हैं। बाजार के दोनों इंडेक्स ने आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इतिहास रच दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स ने आज नए नए मुकाम को छुआ और सेंसेक्स 70 हजारी हो गया। मार्केट में कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स ने 70,048.90 का ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 ने 21 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर दम लिया।

सेंसेक्स ने आज हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की और 85.93 अंक या 0.12 फीसदी चढ़कर 69, 911.53 के स्तर पर ओपन हुआ। बाजार में कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 70000 का स्तर पार कर 70,048.90 के ऑल टाइम हाई लेवल को छू लिया। पिछले कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को सेंसेक्स इंडेक्स 69,825.60 के स्तर पर क्लोज हुआ था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी लगातार नए हाई लेवल पर पहुंचता जा रहा है. आज वह भी हरे रंग पर खुला व 10.70 अंक की उछाल मारते हुए 20,980.10 के लेवल पर की और फिर आगे बढ़ने लगा। सुबह 10 बजे तक ये करीब 40 अंक की तेजी लेते हुए 21,019.80 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था यह अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल है।

दिसंबर में अब तक निवेशकों की चांदी
साल के आखिरी महीने यानी चालू दिसंबर महीने की बात करें तो सेंसेक्स ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार किया । सेंसेक्स में दिसंबर के महीने में 3000 अंकों से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। इस इंडेक्स ने अपने निवेशकों को इसी महीने अब तक 4 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा निफ्टी ने निवेशकों को साढ़े 4.40 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।