हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण मुश्किल में फंसे दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के लिए राहत की खबरे हैं। अमेरिकी सरकार का इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन उन्हें 4,600 करोड़ रुपये का फंड देने जा रहा है। यह फंड श्रीलंका में एक प्रोजेक्ट के लिए है। अडानी ग्रुप श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट में डीप वॉटर कंटेनर टर्मिनल बना रहा है।
माना जा रहा है कि इससे अडानी रुप को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण कम हो गया था। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर अकाउंटिंग में धोखाधड़ी, स्टॉक की कीमतों के साथ छेड़छाड़ और कॉरपोरेट गवर्नेस से जुड़ी गड़बड़यों का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी रूप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इस कारण रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई।