सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 362 रुपए बढ़कर 61,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। चांदी के दाम में भी 168 रुपए चढ़कर 72,729 रुपए प्रति किलो हो गए। इस महीने अब तक सोने- चांदी के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 61,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 2,215 रुपए बड़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 73,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। ष्ठनष्ट सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी। इसके अलावा शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा।