सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 511 रुपए बढ़कर 61,336 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 46,002 रुपए हो गई है।
वहीं चांदी भी 827 रुपए चढ़कर 71,733 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,906 रुपए पर थी। एक्सपर्ट्स अनुसार आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
इस महीने अब तक सोने के दाम में 3,617 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 60,888 रुपए पर है। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 71, 733 रुपए पर पहुंच गई है। घरेलू बाजार में दिवाली तक सोने की जोरदार मांग रहेगी। फिर शादियों के सीजन में खूब सोना खरीदा जाएगा।