डिजिटल लेनदेन के मामले में भारत ने नई मिसाल कायम की है। भारत पूरी दुनिया में टॉप पर पहुंच चुका है। साल 2022 के डाटा के मुताबिक, साल 2021 की तुलना में भारत सबसे आगे रहा है। देश के डिजिटल पेमेंट में 91 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ने चीन को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। 

भारत का डिजिटल ट्रांजेक्शन 89.5 मिलियन रहा है। भारत के बाद ब्राजील 29.2 मिलियन, चीन 17.6 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर है। ये देश कभी डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत से आगे हुआ करते थे। अब अगर इन  चारों देशों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो भी भारत काफी आगे है। कभी चीन डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन पर था। साल 2010 में चीन का डिजिटल पेमेंट सभी देशों से ज्यादा था। चीन का उस समय डिजिटल ट्रांजेक्शन 1119 मिलियन था। दूसरे नंबर पर भारत था, जिसका 370 मिलियन का ट्रांजेक्शन था।

भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है डिजिटल पेमेंट में भारत में साल 2010 के बाद से तेजी आई है। साल 2014 के बाद इसमें काफी उछाल देखने को मिला। डिजिटल पेमेंट का ग्राफ साल 2023 आने के साथ तूफानी तेजी के साथ बढ़ रहा है ।

इन शहरों में जमकर डिजिटल पेमेंट

साल 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट बेंगलुरु में हो रहा है। यह सबसे ऊपर रहा है। दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा है। इसके बाद डिजिटल पेमेंट के मामले में मुंबई का नंबर है। बेंगलुरु वर्ष 2022 में 6500 करोड़ रुपये के 29 मिलियन लेनदेन दर्ज किए थे।