रिलायंस ने अपने कंज्यूमर ड्यूरेबल फाइनेंस प्रोग्राम की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस साल के अंत तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लॉन्च कर सकती है। कंपनी रिलायंस डिजिटल से खरीदारी करने वाले कस्टमर्स को फाइनेंस के बेहतर ऑफर देना चाहती है ताकि रिलायंस रिटेल के मार्जिन बढ़ाए जा सके।
रिलायंस डिजिटल के कई आउटलेट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी इलेक्ट्रिकल्स प्रोडक्ट की खरीदारी करने वाले यूजर्स को अन्य बैंको के साथ जियो फाइनेंस का भी ऑप्शन दे रही है। फाइनेंशियल सर्विसेज लॉन्च होने के बाद बजाज फिनसर्व, बैंक सहित अन्य फाइनेंशियल सर्विस देने वाले कंपनियों को टक्कर मिलेगी। फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस के डिमर्जर को मिली थी।