देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा हथिया लिया है. इसके सौदे के पूरा हो जाने के बाद रिलायंस भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएगी. रिलायंस और वॉल्ट डिजनी के बीच एक नॉन- बाइडिंग एग्रीमेंट साइन किया गया है. इसके तहत वॉल्ट डिजनी के भारतीय कारोबार का 51 फीसदी रिलायंस का हो जाएगा. दोनों कंपनियों के एक हो जाने के बाद देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी जन्म लेगी.
एक रिपोर्ट के अनुसार, एंटरटेनमेंट बिजनेस का यह सबसे बड़ा मर्जर फरवरी, 2024 तक पूरा हो सकता है. रिपोर्ट में बताया गया कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस को इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी और 49 फीसदी हिस्सा डिजनी का होगा. इस मर्जर में कैश और स्टॉक्स दोनों शामिल हैं. इसके पूरा होने के साथ ही रिलायंस - डिजनी देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएगी. रॉयटर्स ने दो हफ्ते पहले बताया था कि दोनों कंपनियों के अधिकारी इस सौदे पर बात करने के लिए लंदन में मिलने वाले हैं.
अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जी और सोनी की चिंता बढ़ेगी आरआईएल और वॉल्ट डिजनी के मर्जर से जी नेटवर्क, सोनी टीवी, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को सीधी टक्कर मिलेगी. मौजूदा समय में आरआईएल की जिओ कई ऐप्स के और वि आकॉम 18 के साथ मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर में मौजूद है. जिओ सिनेमा और डिजनी हॉटस्टार में चल रही थी टक्कर इस मर्जर में जियो सिनेमा को भी शामिल किया गया है. इसके पास आईपीएल के ऑनलाइन राइट्स हैं. इससे पहले यही राइट्स डिजनी हॉटस्टार के पास थे. इस सेक्टर में अंबानी को टक्कर डिजनी से ही मिल रही थी. आईपीएल के ऑनलाइन राइट्स जाने के बाद से ही डिजनी हॉटस्टार के यूजर्स घटने लगे थे.