दिवंगत दिग्गज निवेशक और शेयर बाजार के बिग कहे जाने वाले राकेश झुनझुवाला की पत्नी रेखा झुलझुनवाला अपने पति के पोर्टफोलियो को लगातार आगे बढ़ा रही हैं। टाटा ग्रुप से झुनझुनवाला फैमिला का गहरा नाता है, लेकिन इस बार रेखा झुनझुवाला ने इसीकी ऐक अन्य कंपनी के शेयर बेच दिए हैं। उन्होंने ब्लॉक डील के जरिए टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी कंपनी रैलिस इंडिया में बड़ी हिस्सेदारी का सौदा किया है। ये डील 230 करोड़ रुपये में की गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला ने एनएसई पर रैलिस इंडिया के 1.6 करोड़ शेयरों का सौदा किया है। उन्होंने 97,00,000 शेयर 215.05 रुपये के प्राइस पर, जबकि 9,96,091 स्टॉक्स 220.35 रुपये के भाव पर बेचे हैं। कुल मिलाकर रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी में अपनी 5.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। वहीं टाटा केमिकल्स ने Rallis India में 97 लाख शेयरों की खरीदारी की है, जो 4.99 फीसदी बनती है। इस खरीद के साथ ही रैलिस इंडिया में टाटा केमिकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के पार पहुंच गई है।