सोने की सर्राफा कीमत में तेजी जबकि वायदा कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 350 रुपये उछलकर 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद दिल्ली के बाजारों में सोना 100 रुपये मजबूत होकर 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वैश्विक बाजारों में सोना बढ़कर 2,024 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी उछाल के साथ 24 डॉलर प्रति औंस हो गई।