भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से निवेशक सहमे हुए हैं। बुधवार को बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 450 अंक लुढ़क गया, वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 19,400 के स्तर के नीचे आ गया अब देखना यह है कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी दिखाई देती है या नहीं
सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयरों में आई और ये करीब 4 फीसदी तक टूट गए। बताया जाता है कि आज महज 15 मिनट की ट्रेडिंग में ही सेंसेक्स का बुरा हाल हो गया। सुबह 9.15 बजे पर सेंसेक्स 65,330.65 के लेवल पर खुला था और इंडेक्स 451 अंक फिसलकर 65,061 पर पहुंच गया था।
एक झटके में घट मार्केट कैप
स्टाक मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, आईटी, मेटल और एनर्जी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। घरेलू सूचकांकों में एकदम से आई इतनी गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 1.79 लाख करोड़ रुपये तक कम हो गया। बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई की मार्केट वैल्यू बाजार बंद होने पर 319.21 लाख करोड़ रुपये थी, जो गिरकर 317.42 लाख करोड़ रुपये हो गई।