भारतीय शेयर बाजार में बीते छह दिनों से जारी गिरावट पर आज कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन ब्रेक लगा है। बाजार में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर खुले।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 449.04 (0.71 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 63,597.19 जबकि निफ्टी 140.96 (0.75 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 18,997.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस तेजी में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों का योगदान दिखा।
ज्ञात हो कि पांच दिन से बाजार में गिरावट से हडकंप रहा है और करीब बीस लाख करोड़ रूपये डूबे हैं। आज रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे मजबूत भी हुआ है।