भारतीय शेयर मार्केट ने बुधवार को ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया। नेशनल स्टॉक एक्सेंज निफ्टी ने तो अपने पुराने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नई ऊंचाई हासिल की। प्री-ओपन में निफ्टी 18900 के ऊपर खुला, इससे पहले निफ्टी का ऑल टाइम हाई 18,887.60 अंक था जो 2021 में बना था। निफ्टी ने 142 सेशन के बाद ये इतिहास रचा है।
इसी तरह सेंसेक्स भी 63701.78 के एक नए ऑल टाइम हाई पर खुला। इससे पहले सेंसेक्स 22 जून की सुबह नए ऑल टाइम हाई 63601.71 के स्तर पर खुला था। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार के लिए दिन बेहद शानदार रहा था। डाऊ जोंस, नैस्डैक और एसएंडपी बंपर उछाल के साथ बंद हुए थे, जिससे आज भारतीय बाजार को नए रिकॉर्ड बनाने में बल मिल गया। हालांकि प्राइवेट बैंकों के शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में निफ्टी का ट्रेंड मजबूत नजर आ रहा है, साथ ही ग्लोबल मार्केट से आ रहे हैं पॉजिटिव संकेतों ने निफ्टी में ताकत भरी है।
बाजार ने दिखाया दम
फिलहाल निफ्टी 50 में अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट के शेयरों में तेजी देखी गई है। इसके अलावा टाइटन, जीएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर भी डेढ़ फीसदी तक मजबूत हैं। हालांकि प्राइवेट बैंकों के शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिला है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में निफ्टी का ट्रेंड मजबूत नजर आ रहा है। साथ ग्लोबल मार्केट से आ रहे हैं पॉजिटिव संकेतों ने निफ्टी में ताकत भरी है।
सेंसेक्स ने 15 साल में पूरा किया 63 हजार का सफर
गौरतलब है कि पिछले कुछ सेशन से निफ्टी लगातार ऑल टाइम हाई बनाने की कोशिश कर रहा था, आखिरकार आज निफ्टी पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए शिखर पर पहुंचा 25 जुलाई 1990 को BSE सेंसेक्स ने पहली बार 1 हजार के स्तर को छुआ था। 1 हजार से 10 हजार तक आने में इसे तकरीबन 16 साल लगे, लेकिन 10 हजार से 60 हजार तक के सफर को केवल 15 साल में पूरा कर लिया। इस बीच स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स सुबह दस बजे 63600 अंक के करीब था, तो निफ्टी 18900 के आसपास बना हुआ है।