भारतीय शेयर बाजार के इस वक्त सुनहरा दौर चल रहा है। साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर निवेशकों के लिए शानदार साबित हो रहा है, मार्केट में तेजी के बीच बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेश जोरदार तेजी के साथ बढ़कर नए मुकाम पर पहुंचता जा रहा है। आज भी आखिरी कारोबारी दिन मार्केट के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे।
एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 71 हजार के पार निकल गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई लेवल छुआ। बीते कारोबारी दिन गुरुवार की तरह ही आज शुक्रवार को भी शेयर बाजार की तूफानी शुरूआत से निवेशकों की चांदी हो गई है। सेंसेक्स 282.80 अंक चढ़ा और कारोबार में नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।
मार्केट कैप 3 लाख करोड के पार
दिसंबर में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ा है. 30 नवंबर 2023 को बाजार बंद होने पर बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3,35,60, 155.58 करोड़ था, जो अब बढ़कर 3,54,78,063 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।