लग्जरी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ  20.3 बिलियन डॉलर कम हो गई। मस्क की नेटवर्थ में यह गिरावट टेस्ला कंपनी के शेयर गिरने की वजह से आई है। हाल ही में मस्क की ही कंपनी टेस्ला ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती जारी रखनी पड़ सकती है। टेस्ला के इस स्टेटमेंट के बाद इसका शेयर करीब 10 फीसदी यानी 28.36 यूएस डॉलर गिरकर बंद हुआ।