शेयर बाजार में एक बार फिर भूचाल नज़र आया है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 63,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है, यह 18,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। महज 15 मिनट में निवेशकों के 3.5 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। बाजार में गिरावट का कारण  इजरायल-हमास की जंग है। 

इजरायल के गाजा पर जमीनी हमले के संकेत मिलने के बाद कच्चा तेल बुधवार को उछलने के बाद स्थिर हो गया, जिससे चिंता फिर से बढ़ गई कि संघर्ष बढ़ सकता है। इससे ऊर्जा आपूर्ति को खतरा हो सकता है। दूसरी ओर 10 वर्षीय यील्ड फेडरल रिजर्व की मुख्य ब्याज दर के बराबर हो रही है, जो 5.25% से ऊपर है और 2001 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। लगातार छठे दिन भारतीय शेयर बाजार में मायूसी छाई है।