शेयर बाजार में कई कंपनियों ने निवेशकों को काफी कम समय में करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों ने निवेशकों को बेहद शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर ट्रक और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड का भी चर्चा में है। अशोक लेलैंड ने निवेशकों को इसमें शानदार रिटर्न दिया है। अब इसके शेयरों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने अशोक लैंड को करीब 800 करोड़ रुपये का काम सौंपा है। इस खबर के सामने आने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली।
निवेशकों की खरीदारी के बीच शेयर के भाव 173 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि अभी शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी यह शेयर 172.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। अशोक लेलैंड के शेयरों में बंपर उछाल आ सकता है। शेयर में अच्छा वॉल्यूम देखा जा रहा है। अब कंपनी को जिस तरह से बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी का प्रॉफिट बढ़ेगा। इसका फायदा निवेशकों को मिल सकता है।