इंदौर. मध्यप्रदेश इंदौर में एक बिजनेसमैन की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को पति की हरकतों के बारे में बताया. करतूतें जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, अब एक बच्चा भी है पर इसके बावजूद पति फिल्में देखदेखकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।
इतना ही नहीं उसने ये भी आरोप लगाया है कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी करते हैं. ससुरालवालों ने बीते दिनों उससे 8 लाख रुपए की डिमांड की थी। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने बताया कि पति अश्लील फिल्में देखकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर करता है। इससे वह परेशान हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका एक बच्चा भी है। उसकी शादी को 10 साल भी हो चुके हैं पर पति नहीं मानता.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके बिजनेसमैन पति को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग भी कराई. इसके बाद भी पत्नी संतुष्ट नहीं हुई जिसके कारण पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। इधर महिला ने ससुरालवालों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप है.
पति पर अननेचुरल संबंध बनाने का आरोप लगाने वाली महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति, ससुर, देवर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। बेटा होने के बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। हाल ही में उससे 8 लाख रुपए की मांग की गई थी. जब वो मांग पूरी नहीं कर पाई तो उसे टॉर्चर किया जाने लगा।