बढ़ी चोरियां: अरेरा कॉलोनी के एक बंगले के टूटे ताले..
राजधानी में नकबजन गिरोह सक्रिय चार अलग-अलग वारदातों में लाखों किए साफ|
भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित ई-5 अरेरा कॉलोनी में व्यवसायी के प्रधान आरक्षक के मकान से लाखों की चोरी|
सूने मकान का ताला अज्ञात तोड़कर बदमाश लाखों रुपए का सामान चुराकर ले गए। बदमाश उनके घर से कितने का माल चुराकर ले गए है इसका पता व्यवसायी के आने के बाद ही पता चला सकेगा।
दरअसल, व्यवसायी मय परिवार वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए हैं। पुलिस के अनुसार गजेंद्र सिंह परमार ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह नारंग के पास काम करता है। नारंग व्यवसायी हैं और तीन चार दिन पहले परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हैं।
नारंग जी ने उन्हें घर में रखे पौधों पर पानी डालने को कहा था। वह प्रतिदिन दिन सुबह उनके घर जाता था। गजेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह भी वह नारंग के घर पहुंचा था। इस दौरान उसने देखा तो मकान के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था गजेंद्र ने घटना की जानकारी मालिक को दी और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इधर कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित 25 वीं बटालियन में 57 की लाइन भदभदा से अज्ञात बदमाश प्रधान आरक्षक के सूने मकान से पचास हजार रुपए की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान चुराकर ले गए।
प्रधान आरक्षक ने घटना की शिकायत पुलिस को देते हुए दो पन्ने की सूची दी है, जिसमें जेवरात की जानकारी है। उनका कहना है कि घर पर पत्नी, बेटी और बहू तीनों के अलग-अलग जेवरात रखे हुए थे। महज दो घंटे के अंदर किसी ने चुरा लिए।
एएसआई मोहनलाल ने बताया कि हरिप्रसाद बैरया, 25 वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक हैं। उन्होंने पुलिस बताया कि रविवार रात पड़ोस में शादी थी। वे परिवार के साथ शादी में शामिल होने रात करीब 9 बजे पहुंच गए थे। वहां से दो घंटे बाद 11 बजे घर लौटे तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि बदमाशों ने लॉकर तोड़ लिया है। बदमाश लॉकर में रखी पचास हजार रुपए की नगदी समेत जेवरात चुराकर ले गए हैं।
टीटी नगर और गोविंदपुरा में भी चोरी..
टीटी नगर और गोविंदपुरा में भी नकबजनों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर की मद्रासी कॉलोनी में रहने वाले अंकित पांडे प्राइवेट काम करते हैं। गत पंद्रह अप्रैल को वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। वहां से सोमवार सुबह लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। उन्होंने बताया कि बदमाश उनके घर से तीस हजार रुपए की नगदी समेत जेवरात और घरेलू सामान चुराकर ले गए हैं।
इसी पर गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि थ्री डी साकेत नगर में रहने वाले वी राजेश के सूने मकान से 13 अप्रैल की सुबह अज्ञात बदमाश ने दो लैपटॉप चुरा लिए। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को की थी। पुलिस ने पांच दिन बाद 18 अप्रैल को शिकायत दर्ज कर ली।