आज के समय में हर 10 में से एक इंसान को डायबिटीज की समस्या रहती है। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है और इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसे सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के जरिए ही इसे कंट्रोल रखा जा सकता है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने का काम करती हैं इसीले आपको इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।
डायबिटीज के कारण पेशेन्ट का ब्लड शुगर लेवल हर वक्त घटता बढ़ता रहता है जिसके चलते, मरीज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा लंबे समय तक होने से कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के प्रमुख लक्षणों में ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना, थकान और कम दिखना जैसे लक्षण शामिल हैं।
रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाने का काम करती हैं इसीलिए डायबिटिक लोगों को इनके सेवन से बचना चाहिए-
कॉफीः बहुत से लोगों को रोजाना सुबह कॉफी या चाय पीने का शौक या आदत होती है। ध्यान रखें कि इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसके बजाय आप ब्लैक टी या ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्सः किशमिश और क्रैनबेरी जैसे सूखे मेवों में चीनी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट और नैचुरल शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। इनके अधिक सेवन से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि आपको मुट्ठी भर या लगभग 30 ग्राम तक ही सेवन करना चाहिए।
सफेद ब्रेडः सफेद ब्रेड और यहां तक कि सफेद चावल में सिंपल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर द्वारा आसानी से टूट जाते हैं और ग्लूकोज में बदल जाते हैं। इसके अलावा, इनमें थोड़ा फाइबर होता है और फाइबर वास्तव में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सफेद ब्रेड के मामले में भी ऐसा ही होता है जिसमें केवल मैदा होता है और पास्ता और नूडल्स के साथ भी ऐसा ही देखा गया है। डॉक्टर्स भी कहते हैं, कि ब्रेड्स आर द स्वीट किलर्स।
तो जितना हो सके इन सभी चीजों का सेवन करने से बचें, डॉक्टर के बताए हुए डाइट चार्ट के हिसाब से ही आहार लें तो काफी हद तक आप इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं।