देश के 6 राज्यों की कुल 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. इसमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट शामिल हैं.

उपचुनाव नतीजे-

1. मोकामा सीट पर RJD का कब्जा-

बिहार की मोकामा सीट से आरजेडी की नीलम देवी लगभग 21 हज़ार वोट से उपचुनाव जीत गई हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को 21 हजार वोटों से हराया. नीलम बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं.

2. गोपालगंज से बीजेपी की जीत-

बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर BJP ने जीत दर्ज कर ली है. बिहार की एक सीट पर आरजेडी तो वहीं दूसरी पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. गोपालगंज से बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी जीती हैं. 

3. बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी की जीत-

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी ने जीत दर्ज की है. अमन गिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को करीब 38 हजार वोटों से शिकस्त दी है.

4. हरियाणा में भी बीजेपी की जीत-

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के भव्य बिश्नोई तकरीबन 16 हजार वोटों से जीत गए हैं. बीजेपी ने अब तक 7 विधानसभा सीटों में से तीन पर जीत हासिल कर ली है.

5. महाराष्ट्र में शिवसेना की जीत-

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट से उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा रमेश लटके ने जीत हासिल की है. रुतुजा लटके ने 64,959 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. 

6. मुनुगोडे सीट पर टीआरएस सबसे आगे-

तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर उपचुनाव में नतीजे टीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी के पक्ष में जाते दिख रहे है. 11वें राउंड की गिनती के बाद टीआरएस सबसे आगे है. प्रभाकर को अब तक कुल 74,577 वोट मिल चुके हैं. तो वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजगोपाल रेड्डी हैं, जिन्हें कुल 68,776 वोट मिले. फ़िलहाल काउंटिंग जारी है.

7.  धामनगर में बीजेपी आगे-

ओडिशा के धामनगर विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड के रुझानों के अनुसार भाजपा के सूर्यवंशी सूरज सबसे आगे चल रहे हैं. फ़िलहाल काउंटिंग जारी है.

तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर TRS आगे चल रही है. जबकि ओडिशा की धामनगर सीट पर बीजेपी सबसे आगे है.. अपडेट जारी