लगभग एक साल से भी ज़्यादा के बिलंब के बाद एड्यूटेक स्टार्टअप बायजूस ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपने ऑडिट के परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी को 4,500 करोड़ रुपये का नुकसान का होना बताया गया है, जो कि एक साल पहले के 262 करोड़ रुपये के नुकसान से 17 गुना अधिक था। ये नुकसान 2,428 करोड़ रुपये के राजस्व पर थे।

कंपनी ने कहा कि नुकसान आंशिक रूप से व्हाइट हार्ट जूनियर से होने वाले नुकसान के कारण था, बच्चों के कोडिंग क्लासेस के व्यवसाय ने 2020 में $ 300 मिलियन का लाभ कमाया था।। वित्तीय वर्ष 2019 में, बायजूस का घाटा 8.9 करोड़ रुपये था।
कंपनी के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन का कहना है, कि "हमारे अधिकांश अधिग्रहण तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन वे घाटे में चल रहे थे। वित्त वर्ष 22 में, महत्वपूर्ण वृद्धि के कारण, घाटे में कमी आने की उम्मीद है"।

बायजूस ने 20 अधिग्रहणों पर करीब 3 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें पिछले साल आकाश एजुकेशनल सर्विसेस के लिए 1 अरब डॉलर और ग्रेट लर्निंग के लिए पिछले साल इन्वेस्ट किए गए 600 मिलियन डॉलर शामिल हैं, जो ऑनलाइन उच्च और व्यावसायिक शिक्षा में माहिर हैं।

बायजूस का पिछला टर्न ओवर 22 अरब डॉलर था, बायजूस भारत का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला एड्यूकेशन स्टार्टअप है। लेकिन पिछले कई महीनों में, यह ऑडिट में देरी होने के कारण अपनी रिपोर्ट सवमिट नह0940 कर पाया था। रवींद्रन ने कहा कि कारोबार को लेकर सभी अटकलों पर अब विराम लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देरी इसके सभी अधिग्रहणों के खातों के संयोजन में शामिल जटिलताओं और राजस्व मान्यता नीतियों में बदलाव के कारण हुई थी।

यह निर्णय भई लिया गया कि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से प्राप्त होने वाले रेवेन्यू को मान्यता नहीं दी जाएगी जब तक कि इसकी सेल न हो जाए। इसी तरह, ग्राहकों से क्रेडिट बिक्री या ईएमआई-आधारित भुगतान के लिए, पैसा जमा किए जाने की अवधि में रेवेन्यू को मान्यता दी जाएगी।