चार राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में 3 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की है।
#WATCH West Bengal | TMC workers and supporters celebrate to the tunes of drumbeats in Asansol as the party leads in by-poll to the Asansol Lok Sabha seat
— ANI (@ANI) April 16, 2022
TMC's Shatrughan Sinha leading with 3,75,026 votes while BJP's Agnimitra Paul trailing with 2,18,601 votes pic.twitter.com/L9i2Rq8AiL
जबकि बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की है। बिहार के बोचहां विधानसभा क्षेत्र से राजद RJD के अमर पासवान ने भी जीत हासिल की है। चार राज्यों की 5 सीटों के लिए 12 अप्रैल को उपचुनाव "मतदान" हुए थे।
RJD wins Bochahan Assembly seat in Bihar bypolls, as per Election Commission pic.twitter.com/jmBQxhspcG
— ANI (@ANI) April 16, 2022
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं पार्टी के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। हम पर फिर से विश्वास करने के लिए मतदाताओं को सलाम।