CAA: पाकिस्तानी-बांग्लादेशियों को मिला नागरिकता प्रमाणपत्र, CM मोहन ने किया दिल से स्वागत


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक को नागरिकता प्रमाण पत्र दिया..!!

मध्य प्रदेश में तीन लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किया है। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक को नागरिकता प्रमाण पत्र दिया। तीनों ने मई में देश की नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पाकिस्तानी नागरिकों के नाम समीर, संजना मेलवानी हैं। जबकि बांग्लादेशी महिला का नाम राखी दास है। नागरिकता प्रमाण पत्र पाकर तीनों खुश नज़र आए। तीनों ने देश और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

Image

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह एक समस्या थी, जिसका समाधान हो गया है और एक रिश्ता कायम हो गया है। ये रिश्ता हमें अखंड भारत की याद दिलाता है। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी अन्य देशों में इस उम्मीद से रुके रहे कि उन्हें सुरक्षा मिलेगी। लेकिन वहां उन्हें मुश्किलों का ही सामना करना पड़ा।Image

ये सभी नागरिक डिफ़ॉल्ट रूप से भारतीय हैं। दूसरे देशों की सरकारें उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही थीं। यह अच्छा है कि हमारे परिवार के सदस्य हमारे धर्म को बचाने के लिए हमारे पास वापस आये। वे चाहते तो धर्म परिवर्तन कर सकते थे, लेकिन वे देश लौट आए हैं। मध्य प्रदेश में आपका स्वागत है। सरकार आपकी पूरी मदद करेगी।Image